बिजनेसमैन को हनी ट्रैप करने वाली दिल्ली की यूट्यूबर गिरफ्तार:

बिजनेसमैन को हनी ट्रैप करने वाली दिल्ली की यूट्यूबर गिरफ्तार:

दिल्ली पुलिस ने एक यूट्यूबर को गिरफ्तार किया है जिसने एक बिजनेसमैन काे हनीट्रैप करके उससे 80 लाख रुपए लूटे थे। नमरा कादिर नाम की इस यूट्यूबर ने प्राइवेट कंपनी के मालिक को रेप के झूठे केस में फंसाने की धमकी दी थी।

कादिर को सोमवार को दिल्ली से गिरफ्तार करके मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 4 दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया गया है। कादिर का पति और मामले में सह-आरोपी मनीष उर्फ विराट बेनीवाल फिलहाल फरार है। पुलिस का कहना है कि उसे ढूंढने के लिए छापेमारी की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि कादिर ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है और उसे रिमांड में ले लिया गया है। उसने विक्टिम से जो पैसा और सामान लिया था, उसे रिकवर करने की कोशिश की जा रही है। उसके पति को भी जल्द ही ढूंढकर गिरफ्तार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *