फिलहाल पाटन नहीं बनेगा जिला:मुख्यमंत्री ने कहा-चुनाव से पहले नए जिले की घोषणा नहीं होगी

फिलहाल पाटन नहीं बनेगा जिला:मुख्यमंत्री ने कहा-चुनाव से पहले नए जिले की घोषणा नहीं होगी

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का विधानसभा क्षेत्र पाटन क्या जिला बनने जा रहा है? क्या अब छत्तीसगढ़ में 36 जिले होने वाले हैं? इन सवालों पर अब विराम लग गया है। खुद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यह कह दिया है कि चुनाव से पहले अब न तो नए जिले की घोषणा होगा और न पाटन जिला बनेगा। भाजपा ने इसे पाटन की जनता के साथ गलत बताया है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दो दिन पहले कुम्हारी सोनकर समाज के कार्यक्रम और गरियाबंद व राजिम दौरे पर निकले थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि जितना जिला बनाना था बना चुके हैं। हमने पांच जिले घोषित किए थे। अब उसके बाद वहां कार्यालय खोलना, पद स्वीकृत करना होगा। ये सब बड़े काम होने हैं। इसलिए चुनाव से पहले कोई नया जिला बनाने का सवाल ही नहीं उठता है। मुख्यमंत्री के इस जवाब से साफ हो गया है कि आने वाले विधानसभा चुनाव तक कोई भी नए जिले की घोषणा नहीं होगी। चुनाव के बाद जो भी पार्टी चुनाव जीतकर सरकार बनाएगी ये उसके ऊपर निर्भर करेगा कि वो नया जिला बनाने को लेकर क्या सोचती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *