भानुप्रतापपुर में कांग्रेस की सावित्री जीत गईं:

भानुप्रतापपुर में कांग्रेस की सावित्री जीत गईं:

छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस का कब्जा हो गया है। सावित्री मंडावी ने बड़ी जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम को 21हजार171 वोटों से हराया है। इस बड़ी जीत के बाद कांग्रेस खेमे में जश्न का माहौल है। कांग्रेस दफ्तर के बाहर जमकर आतिशबाजी हो रही है। मिठाइयां बांटी जा रही हैं। यह लगातार पांचवा उपचुनाव है जिसमें कांग्रेस ने जीत हासिल की है।

जीत के बाद सावित्री मंडावी ने रोड शो कर जनता का आभार जताया। भास्कर से खास बातचीत में उन्होंने कहा कि वो जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगी। जो भी वायदे किए गए हैं, जल्द ही उन्हें अमल में लाने की कोशिश की जाएगी।भानुप्रतापुर उपचुनाव के नतीजों पर सीएम भूपेश बघेल ने बयान दिया कि नतीजा बता रहा है कि सरकार पर लोगों का भरोसा कायम है। वहां पर मनोज मंडावी के किए हुए काम पर मुहर लगी है। भाजपा को वहां दूसरे-तीसरे स्थान पर रहने के लिए भी कड़ा संघर्ष करना पड़ा। सीएम ने ट्विट कर भी जनता का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि यह सरकार के कामों पर जनता का विश्वास और स्व. मनोज मंडावी जी की जनसेवा का परिणाम है। हमने छत्तीसगढ़ में लगातार 5वां उपचुनाव जीता है। दिन-रात अथक मेहनत करने वाले कार्यकर्ता साथियों और संगठन प्रमुख मोहन मरकाम को बधाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *