हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की जीत के साथ ही अब कांग्रेस शासित राज्यों की संख्या तीन हो गई है। हिमाचल में जीत के लिए छत्तीसगढ़ की सफल योजनाओं में जीत का आधार तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। खासकर भूपेश बघेल की रणनीति वहां पर घोषणा पत्र तैयार करने से लेकर चुनाव प्रबंधन को कांग्रेस के अनुकूल बनाने का काम किया।
इसके चलते ही हिमाचल में कांग्रेस की सत्ता का समीकरण बन पाया। कांग्रेस हाईकमान ने हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए भूपेश बघेल को वरिष्ठ पर्यवेक्षक बनाकर जब से भेजा तभी से वहां पर रणनीतिक बदलाव शुरू हुए। भूपेश ने जाते ही तय किया कि छत्तीसगढ़ की उन योजनाओं को हिमाचल के संदर्भ में लागू करने का प्लान बनाना चाहिए जो वहां के लिए सामयिक हों। उसके बाद घोषणा पत्र तैयार करते हुए छत्तीसगढ़ की योजनाओं को फोकस में रखा गया।