भानुप्रतापपुर उपचुनाव के बाद राज्य निर्वाचन आयाेग ने नगरीय निकायों और पंचायतों में खाली पदों के लिए चुनाव की घोषणा कर दी है। 12 जिलों के 14 नगरीय निकायों में 15 पार्षद के पद खाली हैं। इन निकायों में 9 जनवरी को उपचुनाव होगा, मतगणना 12 जनवरी को होगी। वहीं जिलों में खाली त्रिस्तरीय पंचायतों पदों को भरने के लिए 16 दिसम्बर से नामांकन शुरू हो जाएंगे। पंचायतों में मतदान 9 जनवरी को सुबह 7 बजे से दोपहर तीन बजे तक होगा।