रूस बोला- UNSC में भारत को स्थायी सदस्यता मिले:रूसी विदेश मंत्री ने कहा- एशिया पर भारत की अच्छी पकड़;

रूस बोला- UNSC में भारत को स्थायी सदस्यता मिले:रूसी विदेश मंत्री ने कहा- एशिया पर भारत की अच्छी पकड़;

भारत को संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद यानी UNSC का परमानेंट सदस्य बनाने का रूस ने समर्थन किया है। विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने मॉस्को में 7 दिसंबर को आयोजित एक इंटरनेशनल फोरम में कहा कि भारत ने दुनिया के प्रमुख मुद्दों पर अपने स्टैंड से काउंसिल की वैल्यू बढ़ाई है। ऐसे में उसे UNSC का परमानेंट सदस्य होना ही चाहिए।

भारत 2021 से UNSC काउंसिल की अध्यक्षता कर रहा है। जो इस साल दिसंबर में खत्म होने वाली है। इससे पहले आए रूस के विदेश मंत्री के बयान ने UNSC की परमानेंट सदस्यता के लिए भारत की दावेदारी को और मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है भारत इकोनॉमिक ग्रोथ के मामले में दुनिया के प्रमुख देशों में से एक है। भारत की जनसंख्या कुछ समय बाद दुनिया में सबसे ज्यादा हो जाएगी। लावरोव ने भारत की विदेश नीति की तारीफ करते हुए कहा कि उनके पास कई तरह की चुनौतियों से निपटने का डिप्लोमैटिक तजुर्बा है। साथ ही एशिया पर भारत का अच्छी खासी पकड़ भी है। जो UNSC के लिए उसकी दावेदारी को और भी मजबूत करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *