PAK-अफगान बॉर्डर पर भारी तनाव:तालिबान ने भारी हथियारों से लैस लड़ाके तैनात किए;

PAK-अफगान बॉर्डर पर भारी तनाव:तालिबान ने भारी हथियारों से लैस लड़ाके तैनात किए;

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच रविवार को फायरिंग में 7 पाकिस्तानियों के मारे जाने के बाद तनाव बढ़ गया है। पाकिस्तान की फौज और सरकार आरोप लगा रही है कि अफगान तालिबान की तरफ से जानबूझकर और बिना किसी उकसावे के फायरिंग की गई। इसमें 5 नागरिकों और एक सैनिक की मौत हुई। अफगानिस्तान में भी एक व्यक्ति मारा गया है।

इस बीच, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने सिक्योरिटी कमेटी की मीटिंग बुलाई। इसके बाद कहा- चमन बॉर्डर पर जो कुछ हुआ वो गलत है। हमारी फौज और नागरिकों पर बेवजह फायरिंग की गई। काबुल में मौजूद तालिबान हुकूमत को यह तय करना होगा कि अब इस तरह की घटना न हो।खास बात यह है कि इतने भारी तनाव और 7 लोगों की मौत के बाद भी अफगानिस्तान की तालिबान हुकूमत की तरफ से कोई बयान जारी नहीं किया गया है। दूसरी तरफ, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री और फौज ने फायरिंग पर चिंता जताते हुए अफगानिस्तान पर आरोप लगाए हैं। शाहबाज शरीफ ने तो साफ कहा कि अब इस तरह की घटना बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके सीधे मायने ये हैं कि वो अफगानिस्तान की हुकूमत को धमकी दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *