सीएम भूपेश :यह त्याग और बलिदान का रंग है, विहिप और बजरंग दल वाले क्यों पहनकर घूम रहे हैं

सीएम भूपेश :यह त्याग और बलिदान का रंग है, विहिप और बजरंग दल वाले क्यों पहनकर घूम रहे हैं

फिल्म पठान के बहाने भगवा रंग पर छिड़े विवाद में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी एंट्री मारी है। मुख्यमंत्री ने शनिवार को कहा, भगवा रंग तो त्याग और बलिदान का रंग है। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल वाले जो भगवा पहनकर घूम रहे हैं, उन्होंने कौन सा त्याग किया है।

भगवा विवाद पर पूछे गए एक सवाल पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, “भगवा रंग जो है वह यज्ञ की अग्नि की ज्वाला का रंग है। वह पवित्र है। वह त्याग और बलिदान का रंग है। विश्व हिंदू परिषद-विहिप और बजरंग दल वाले जो भगवा पहनकर घूम रहे हैं उन्होंने कौन सा त्याग किया है। रंग किसी का होता है क्या। ये लोग केवल इसके नाम पर समाज में घृणा फैला रहे हैं।’

शाहरुख खान, दीपिका पादुकाेण और जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म पठान 25 जनवरी को रिलीज होने जा रही है। इससे पहले फिल्म का एक गाना रिलीज हुआ है, जिस गीत के एक हिस्से में दीपिका पादुकोण ने भगवा रंग का स्वीमसूट भी पहना है। इस ड्रेस को लेकर पूरी फिल्म और अभिनेता-अभिनेत्रियां दक्षिणपंथी राजनीतिक-सामाजिक संगठनों के निशाने पर हैं। छत्तीसगढ़ में भी शिव सेना ने सिनेमा हाल संचालकों को धमकी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *