‘गुरु घासीदास के आदर्शों पर चलती है छत्तीसगढ़ सरकार’:मुख्यमंत्री भूपेश बोले

‘गुरु घासीदास के आदर्शों पर चलती है छत्तीसगढ़ सरकार’:मुख्यमंत्री भूपेश बोले

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रविवार शाम बाबा गुरु घासीदास जयंती कार्यक्रम में शामिल होने कुम्हारी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गुरु घासीदास के आदर्शों और बताए गए रास्ते पर चलने की बात कही। उन्होंने कहा कि घासीदास के बताए मार्ग पर चलकर ही छत्तीसगढ़ सरकार समाज के सभी वर्गों के लिए कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार छत्तीसगढ़ी संस्कृति को बढ़ाने के लिए हर प्रयास कर रही है। छत्तीसगढ़ के बच्चे अंग्रेजी पढ़े और सीखें इसके लिए स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल खोले गए। इन स्कूलों के माध्यम से हम अंग्रेजी शिक्षा बढ़ा रहे हैं। इतना ही नहीं यहां अंग्रेजी के साथ-साथ हम छत्तीसगढ़ी और संस्कृत भाषा को भी पढ़ा रहे हैं। बाबा घासीदास ने जो संदेश छत्तीसगढ़ी में दिए हैं उन्हें हम सहेज कर रखें। इसके लिए छत्तीसगढ़ी भाषा पढ़ाने का भी कार्य भी हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु घासीदास जी की जयंती हम हर साल मनाते हैं। महापुरुष अलग अलग समय में जन्म लेते हैं और समाज को रास्ता दिखाते हैं। गुरु घासीदास ने कठोर तप किया और सत्य ही ईश्वर है का उद्घोष किया। उन्होंने मनखे मनखे एक समान का संदेश दिया। उनके संदेश की विशेषता यह है कि वो सबको आसानी से समझ आ जाए। उन्होंने कहा कि सत्य के मार्ग पर चलने से ही शांति आती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *