गुरु घासीदास की 266वीं जयंती के अवसर पर मुंगेली जिले के लोरमी के लालपुर धाम में आज से 3 दिवसीय मेले का आयोजन शुरू हो गया है। रविवार को सीएम भूपेश बघेल भी लालपुर पहुंचे और घासीदास की जयंती पर लोगों को बधाई दी। इसकी अलावा सीएम भूपेश ने जैतखंभ की पूजा अर्चना की। बाबा की प्रतिमा की पूजा की है।
इसके बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भूपेश बघेल ने कहा कि बाबा गुरु घासीदास ने सभी से सत्य के मार्ग पर चलने को कहा है। बाबा ने जीव हत्या को बंद करने को कहा और ऊंच नीच के भेदभाव को मिटाने को कहा है। नारी सम्मान की बात बाबा ने कही है। बाबा के बताये हुए मार्ग पर राज्य सरकार चलाने का काम कर रही है।
सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि उनकी सरकार ने सबसे पहले सभी की अर्थव्यवस्था सुधारने का काम किया है। हमारी सरकार ने जो बात कही वो काम करके दिखाया है। उन्होने अपने घोषणा पत्र को वादों की तरफ इशारा करते हुए कहा कि चाहे ऋण माफी की बात हो जिसमें उनकी सरकार ने 19 लाख किसानों का साढ़े 9 हजार करोड़ रुपयों की ऋण माफी की। सिंचाई और बैंक का कर्जा माफ किया। इस दौरान सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि उनकी सरकार शिक्षा के क्षेत्र में उनकी सरकार लगातार काम कर रही है।