INS मोरमुगाओ भारतीय नौसेना में शामिल:

INS मोरमुगाओ भारतीय नौसेना में शामिल:

मोरमुगाओ-P15B आज भारतीय नौसेना में शामिल हो गया। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह मुंबई के नेवल डॉकयॉर्ड पर इसे कमीशन किया। यह एक स्टील्थ गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉयर है, जिसका 75% हिस्सा देश में ही बनाया गया है।

भारतीय नौसेना के अनुसार यह पी-15 ब्रावो क्लास का दूसरा जहाज है। P-15B में चार जहाज विशाखापत्तनम, मोरमुगाओ, सूरत और इंफाल शामिल हैं। इम्फाल और सुराल जल्द ही नौसेना में शामिल हो जाएंगे।

इस वॉरशिप का नाम पोर्ट सिटी गोवा पर रखा गया है। मोरमुगाओ ने पिछले साल 19 दिसंबर को पहली समुद्री यात्रा की थी, जब गोवा ने पुर्तगाली शासन से 60 साल की मुक्ति का जश्न मनाया था। इसकी कमीशनिंग भी 18 दिसंबर को गोवा मुक्ति दिवस की पूर्व संध्या पर हुई। जहाज की लंबाई 163 मीटर और चौड़ाई 17 मीटर है और इसमें 7,400 टन का डिस्प्लेसमेंट है।

INS मोरमुगाओ भारत में बना अब तक का सबसे शक्तिशाली वॉरशिप है। हालांकि इसके रडार क्रॉस सेक्शन (RCS) को बेहतर स्टील्थ फीचर्स के कारण कम किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *