सरगम कौशल ने मिसेज वर्ल्ड का खिताब अपने नाम कर लिया है। इस मुकाबले में दुनियाभर के 63 देशों की महिलाओं ने हिस्सा लिया था, जिनमें से सरगम कौशल ने जीत हासिल की है। मिसेज इंडिया पेजेंट के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर इसकी अनाउंसमेंट की गई है। यहां क्राउनिंग मोमेंट की एक झलक शेयर करते हुए लिखा गया है, लंबा इंतजार अब खत्म हुआ। 21 सालों बाद हमारे पास ये क्राउन वापस आ चुका है।
भारत के पास मिसेज वर्ल्ड का ताज पूरे 21 सालों बाद वापस आया है। सरगम कौशल से पहले 21 साल पहले 2001 में डॉ. अदिति गोवित्रीकर ने ये खिताब जीता था।