बीजापुर में एनकाउंटर, 1 माओवादी ढेर:

बीजापुर में एनकाउंटर, 1 माओवादी ढेर:

छ्त्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सोमवार की सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में जवानों ने एक माओवादी को मार गिराया है। मौके से शव और कुछ हथियार भी बरामद कर लिए गए हैं। फिलहाल मारे गए माओवादी की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है। जवान अब भी मौके पर ही मौजूद हैं। घटनास्थल की सर्चिंग की जा रही है। मामला जिले के मिरतुर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि तिमेनार और पोरोवाडा के जंगल में भारी संख्या में हथियारबंद माओवादी मौजूद है इसी सूचना के आधार पर DRG के जवान मौके के लिए निकले थे। जवान नक्सलियों के कोर इलाके में घुस गए। वहीं जवानों को आता देख माओवादियों ने फायर खोल दिया। जवानों ने भी मोर्चा संभाला और नक्सलियों की गोलियों का मुंहतोड़ जवाब दिया। दोनों तरफ से करीब 20 से 25 मिनट तक गोलीबारी हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *