नक्सलियों के खिलाफ लॉन्च होगा ऑपरेशन ‘विकास’:7 जिलों के पुलिस अफसरों की हाईलेवल मीटिंग

नक्सलियों के खिलाफ लॉन्च होगा ऑपरेशन ‘विकास’:7 जिलों के पुलिस अफसरों की हाईलेवल मीटिंग

छत्तीसगढ़ के बस्तर में पुलिस फोर्स नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन ‘विकास’ लॉन्च करने जा रही है। बस्तर में अब बंदूक की गोली के साथ ही विकास कामों से नक्सलियों को चोट पहुंचाया जाएगा। अंदरूनी इलाकों में सुराक्षाबलों के कैंप खोले जाएंगे। सड़क, पुल-पुलिया, स्वास्थ्य, शिक्षा समेत ग्रामीणों से जुड़े काम किए जाएंगे। साल 2022 में पुलिस ने संभाग के कई नक्सलगढ़ में कैंप स्थापित कर इसकी शुरुआत भी कर दी है। जगदलपुर पहुंचे DGP अशोक जुनेजा ने इस साल हुए कामों की समीक्षा की है।

बस्तर के IG सुंदरराज पी ने बताया कि, शुक्रवार को जगदलपुर में DGP अशोक जुनेजा ने दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, नारायणपुर समेत अन्य जिलों के पुलिस अफसरों की बैठक ली। कुछ दिनों पहले मुख्य सचिव और DGP अशोक जुनेजा ने नक्सल इलाके में स्थित पिडमेल कैंप पहुंचे थे। भेज्जी-चिंतागुफा और बारसूर-पल्ली सड़क निर्माण कार्य का अवलोकन किया था। क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों की समीक्षा की गई थी। मैदानी इलाकों में जो फीडबैक नहीं मिल पाया था, आने वाले कार्य योजना में उसे शामिल किया गया है। इस बैठक में निर्णय लिया गया है कि, क्षेत्र में विकास के लिए बेहतर रणनीति से काम किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *