CG-महाराष्ट्र बॉर्डर पर चल रही पुलिस-नक्सली मुठभेड़:जवानों ने 2 माओवादियों को किया ढेर

CG-महाराष्ट्र बॉर्डर पर चल रही पुलिस-नक्सली मुठभेड़:जवानों ने 2 माओवादियों को किया ढेर

छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र राज्य की सीमा पर पुलिस और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ चल रही है। इस मुठभेड़ में 2 माओवादियों को ढेर किया है, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। बताया जा रहा है कि, मुठभेड़ अभी भी जारी है। दोनों राज्यों की पुलिस ने माओवादियों को घेर रखा है। इस मुठभेड़ में कई नक्सलियों के घायल होने की भी खबर सामने आ रही है। पुलिस ने मारे गए नक्सलियों के शव और रायफल बरामद कर लिए हैं। फिलहाल अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि, दोनों राज्यों के सरहदी इलाके में भारी संख्या में माओवादियों के बड़े लीडरों का जमावड़ा है। मुखबिर की इसी सूचना के आधार पर छत्तीसगढ़ पुलिस और महाराष्ट्र पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन लॉन्च किया है। जवान शुक्रवार की सुबह से ही माओवादियों के कोर इलाके में घुसे हुए हैं। सूत्रों की माने तो टेकामेट इलाके के जंगल में मुठभेड़ चल रही है। जवानों ने एक DVC कमांडर समेत 2 माओवादियों को मार गिराया है। शव समेत भारी संख्या में हथियार भी बरामद किए जाने की खबर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *