मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी फिटनेस टिप्स:

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी फिटनेस टिप्स:

शनिवार को हॉकी वर्ल्ड ट्रॉफी रायपुर पहुंची। सिविल लाइंस स्थित CM आवास में इसका स्वागत खुद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया। हॉकी वर्ल्ड कप की ट्रॉफी को हॉकी इंडिया नई दिल्ली द्वारा देश के विभिन्न 16 राज्यों में ले जाया गया। अंतिम पड़ाव में यह ट्रॉफी छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंची। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस मौके पर हॉकी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।मुख्यमंत्री ने कहा- हॉकी के खिलाड़ियों को अन्य खेलों पर भी ध्यान देना चाहिए। जैसे की फुगड़ी। ये पूरे देश में कहीं नहीं खेला जाता, सिर्फ छत्तीसगढ़ में ही फुगड़ी खेला जाता है। हॉकी के खिलाड़ियों को फुगड़ी खेलना चाहिए, इसके लिए मैदान जाने की जरुरत नहीं घर पर भी प्रैक्टिस कर सकते हैं। फुगड़ी खेलने से पूरे शरीर का व्यायाम होता है, नए बच्चे नहीं खेले हैं मगर पुराने लोग इसे खेलते रहे हैं। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक्स में 60 – 65 साल की महिलाओं ने फुगड़ी खेलकर रिकॉर्ड बनाए हैं। दूसरे खेल खेलते रहने से मुख्य खेल में लाभ मिलता है, जैसे कंचे खेलने से आपकी एकाग्रता और निशाने लगाने की क्षमता बेहतर होगी।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा – पड़ोसी राज्य ओडिशा में 13 जनवरी से शुरु हो रहे वर्ल्डकप की ट्रॉफी अंतिम पड़ाव में छत्तीसगढ़ आई है, मैं यहां की पौने तीन करोड़ जनता की ओर से स्वागत करता हूं। ओडिशा और छत्तीसगढ़ भौगोलिक और सांस्कृतिक रूप से जुड़ा हुआ है। हॉकी के मामले में छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव और जशपुर इन दो शहरों का विशेष योगदान रहा है। इन दो शहरों ने प्रदेश का गौरव बढ़ाने का काम किया है ये हॉकी की नर्सरी हैं। हॉकी में छत्तीसगढ़् ने राष्ट्रीय प्रतिभाएं जैसे सबा अंजुम, रेणुका, बलविंदर, विसेंट लकड़ा, जैसे खिलाड़ियों ने हमें गर्व का अवसर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *