अमेरिका में जन्मे जुड़वां बच्चे लेकर मुंबई लौटीं ईशा अंबानी:

अमेरिका में जन्मे जुड़वां बच्चे लेकर मुंबई लौटीं ईशा अंबानी:

देश के दूसरे सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा ने 19 नवंबर को अमेरिका के लॉस एंजिलिस में जुड़वां बच्चों को जन्म दिया था। इसके एक महीने बाद वे शनिवार को मुंबई लौट आईं। उनके रेजिडेंस करुणा सिंधु में कल विशेष कार्यक्रम और पूजा होगी जिसकी तैयारियां पूरी हो गई हैं।

घर में ईशा और उनके दोनों बच्चों का स्वागत करने के लिए देशभर के प्रसिद्ध मंदिरों से कई पंडित आएंगे। अंबानी परिवार ने ईशा के घर पर एक बड़ा कार्यक्रम रखा है। इसमें अंबानी परिवार बच्चों के अच्छे स्वास्थ्य और सलामती के लिए ईश्वर का आशीर्वाद मांगेंगे।

पूजा के लिए तिरुपति बालाजी मंदिर, नाथद्वारा के श्रीनाथजी मंदिर, श्री द्वारकाधीश मंदिर समेत कई मंदिरों से प्रसाद मंगवाया गया है। इस मौके पर अंबानी परिवार 300 किलो सोना दान करेगा। भोजन प्रसादी के लिए दुनियाभर से केटरर्स बुलाए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *