ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने नए साल पर लोगों को संदेश दिया है। इसमें सुनक ने लोगों को चेताया है कि ब्रिटेन की मुसीबतें 2023 में खत्म नहीं होने वाली हैं। बल्कि 2023 आने वाले 12 मुश्किल महीनों की शुरूआत है।
सुनक ने कहा, मैं ब्रिटेन के लोगों की बेहतरी के लिए बिना रुके काम करुंगा लेकिन, मैं ये दावे नहीं कर सकता कि सारी समस्याएं नए साल में खत्म हो जाएंगी। हालांकि 2023 हमें मौका देगा कि हम ब्रिटेन की बेहतर चीजों को दुनिया के सामने ला सकें। उन्होंने कहा जब भी हमारा लोकतंत्र और हमारी आजादी खतरे में पड़ेगी तो हम उसे बचाएंगे।