युगांडा में जश्न के दौरान भगदड़, 9 की मौत:

युगांडा में जश्न के दौरान भगदड़, 9 की मौत:

युगांडा में नए साल का जश्न मनाने के दौरान भगदड़ मचने से 9 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना रात 12 बजे के करीब कंपाला के फ्रीडम सिटी मॉल में हुई।

शुरूआती जांच में सामने आया कि लोगों को आतिशबाजी देखने के लिए मॉल के बाहर बुलाया गया था। जिसके बाद वहां भगदड़ मच गई। 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हुए। 4 लोगों ने अस्पताल पहुंचने के बाद दम तोड़ दिया। इस हादसे में मरने वालों में कई बच्चे भी शामिल हैं। इनमें से एक बच्चे की उम्र दस साल की बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *