ब्राजील- तीसरी बार राष्ट्रपति बने लूला डा सिल्वा:

ब्राजील- तीसरी बार राष्ट्रपति बने लूला डा सिल्वा:

ब्राजील में नए साल के पहले दिन यानी 1 जनवरी को लूला डा सिल्वा ने राष्ट्रपति पद की शपथ ली। वो तीसरी बार राष्ट्रपति बने। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान 10 हजार सुरक्षा बल मौजूद रहे।​​ उनके समर्थक अपने नेता को राष्ट्रपति बनते देखने के लिए प्लेन, गाड़ियों और साइकिलों पर समारोह के स्थान पर पहुंचे।

शपथ लेने के बाद लूला डा सिल्वा ने कहा, हम ब्राजील का पुनर्निमाण करेंगे। सालों तक लड़ाई कर हमने जो अधिकार, आजादी और विकास पिछले कुछ समय में खोया उसे वापस हासिल किया जाएगा। लूला डा सिल्वा ने ब्राजील के गरीब लोगों के जीवन में सुधार, नस्लीय और लैंगिक समानता को लेकर काम करने का वादा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *