साल का दूसरे दिन शुरू होने से पहले ही रूस ने यूक्रेन पर ड्रोन से हमले करना शुरू कर दिया। इन हमलों में यूक्रेन की राजधानी कीव के बुनियादी ढांचों को निशाना बनाया गया है। रूसी हमलों की जानकारी गवर्नर ओलेक्सी कल्यूबा ने टेलीग्राम पर दी। हमलों की वजह से डेस्निआनसकी जिले में एक 19 साल का लड़का इमारत का मलबा गिरने से घायल हो गया।कीव में सोमवार को 1 बजे से सायरन सुनाई दे रहे कीव में रूसी हमलों की चेतावनी देने के लिए 4 घंटों से लगातार एयर रेड सायरन बजाए जा रहे हैं। गवर्नर ओलेक्सी कल्यूबा ने लोगों से अपील की है कि वो शेल्टरों में रहें। उन्होंने बताया कि यूक्रेन का एयर डिफेंस इन हमलों को रोकने के लिए पूरी कोशिश कर रहा है।
नए साल के दिन भी रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदिमिर जेलेंस्की में जुबानी जंग हुई। दोनों ने नए साल पर अपने देश को संबोधित किया। पुतिन ने 9 मिनट लंबे संबोधन में कहा हमारी सेना अपनी मातृभूमि, सच्चाई और न्याय के लिए लड़ रही है। हम जंग जीतेंगे, अपने परिवारों के लिए रूस के लिए।
वहीं इसके पलटवार में यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदोमिर जेलेंस्की ने भी वीडियो मैसेज जारी किया है। इसमें जेलेंस्की ने रूस के लोगों को कहा है कि पुतिन उन्हें तबाह कर रहा है। वो अपने सैनिकों का नेतृत्व नहीं कर रहा बल्कि उनकी आड़ में छिप रहा है।