आरक्षण मसले पर सदन में पहले दिन जमकर हंगामा:बहस के बीच गांधी प्रतिमा के पास धरने पर बैठा विपक्ष

आरक्षण मसले पर सदन में पहले दिन जमकर हंगामा:बहस के बीच गांधी प्रतिमा के पास धरने पर बैठा विपक्ष

छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र का पहला दिन काफी हंगामेदार रहा। आरक्षण मसले पर पक्ष-विपक्ष में जमकर बहस के बीच सदन की कार्यवाही मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दी गई है। आरक्षण मसले पर बहस के बीच नाराज होकर भाजपा सदस्यों ने बाहर गांधी प्रतिमा के पास जाकर धरना दे दिया था।

सबसे पहले विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत की अध्यक्षता में विधानसभा के समिति कक्ष में कार्यमंत्रणा समिति की बैठक हुई। इस बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल और संसदीय कार्य मंत्री रविन्द्र चौबे सहित समिति के सदस्य मौजूद रहे। 10 मिनट तक विधानसभा की कार्यवाही स्थगित रही। इसके बाद दोबारा कार्यवाही शुरु हुई। जिसके बाद सदन में जल जीवन मिशन पर सवाल-जवाब हुआ।जल जीवन मिशन को लेकर नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि जल जीवन मिशन में हर जिले में भ्रष्टाचार हुआ है। इस योजना में 100 करोड़ का घपला हुआ है। लोक धन की लूट हो रही है। नारायण चंदेल ने सदन की जांच कमेटी से मामले में जांच की मांग की है। जल जीवन मिशन के टेंडर को लेकर भाजपा विधायक कृष्णमूर्ति बांधी के सवाल पर सदन में हंगामा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *