पहाड़ी इलाकों में पारा माइनस से नीचे, दिल्ली में अलर्ट:उत्तर भारत में घना कोहरा;

पहाड़ी इलाकों में पारा माइनस से नीचे, दिल्ली में अलर्ट:उत्तर भारत में घना कोहरा;

जनवरी की शुरुआत के साथ ही ठंड ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। पहाड़ी इलाकों में पारा माइनस से नीचे चला गया है। श्रीनगर में रविवार रात पारा -5.4 डिग्री तक नीचे चला गया। दिल्ली में ठंड का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

पूरे उत्तर भारत में सोमवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। इसके चलते फ्लाइट्स और ट्रेनों पर असर पड़ा। उत्तर प्रदेश में अगले 5 दिन शीत लहर चलने का अलर्ट है। यूपी, बिहार, राजस्थान और पंजाब के स्कूलों में ठंड के चलते छुट्टियां कर दी गई हैं। उधर, घने कोहरे ने भी लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। कई ट्रेन और फ्लाइट कोहरे के कारण लेट हो रही हैं।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और यूपी समेत पूरे उत्तर भारत में घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं।जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी का लगातार जारी है। गुलमर्ग में रविवार रात माइनस 10 डिग्री, पहलगाम में -9.5, श्रीनगर में -5.4 और कुपवाड़ा में -5.7, जम्मू में 4.2 डिग्री टेम्परेचर दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, 6 जनवरी तक जम्मू-कश्मीर में न्यूनतम तापमान में और गिरावट की आशंका है। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में भी बर्फबारी जारी है। इस कारण मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है। प्रदेश के डैनकुंड, कलातोप, अहला 6 इंच बर्फ से ढक गए हैं।दिल्ली में सोमवार सुबह न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही ज्यादातर इलाके कोहरे की सफेद चादर में लिपटे नजर आए। एक दिन पहले न्यूनतम तापमान 5.5 दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में राष्ट्रीय राजधानी में कड़ाके की सर्दी पड़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *