उत्तर भारत में शीत लहर जारी:पहाड़ों पर और ज्यादा बर्फबारी के आसार

उत्तर भारत में शीत लहर जारी:पहाड़ों पर और ज्यादा बर्फबारी के आसार

जनवरी की शुरुआत में देशभर में रिकॉर्ड तोड़ सर्दी पड़ी है। सर्दी ने मध्य प्रदेश के भोपाल में 22 साल, पंजाब में 19 और हरियाणा में 11 साल का रिकॉर्ड तोड़ा। पूरे उत्तर भारत में कोल्ड वेव अलर्ट है। उत्तर प्रदेश के 35 जिलों में शीत लहर का रेड अलर्ट जारी किया गया है।देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार को सीजन का दूसरा सबसे ठंडा दिन रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री यानी 16.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एयर क्वालिटी 350 रिकॉर्ड की गई, जो की खराब श्रेणी में आता है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को तेज हवाएं चलने के कारण दिन के तापमान लुढ़क गया। भोपाल समेत प्रदेश के इलाकों जैसे ग्वालियर, खजुराहो, नौगांव और सतना में अधिकतम तापमान 15 से 17 डिग्री के बीच रहा। मौसम विभाग के अनुसार सुबह के समय हवाओं की रफ्तार 20 किलोमीटर प्रतिघंटा तक रही। यह शाम तक 17 किलोमीटर की रफ्तार से चलीं। पिछले 22 साल में भोपाल में जनवरी के शुरुआती तीन दिन में इतनी ज्यादा सर्दी नहीं रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *