भारतीय शेयर बाजार में आज यानी बुधवार (4 जनवरी) को बड़ी गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 636 अंक गिरकर 60,657 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी 189 अंक की गिरावट के साथ 18,042 के स्तर पर आ गया। सेंसेक्स के 30 में से 28 शेयरों में गिरावट रही। वहीं सिर्फ 2 शेयरों में तेजी देखने को मिली।