छत्तीसगढ़ के कई जिलों में आयकर विभाग का छापा:

छत्तीसगढ़ के कई जिलों में आयकर विभाग का छापा:

रायपुर और दुर्ग-भिलाई समेत छत्तीसगढ़ के कई जिलों में आयकर विभाग ने कारोबारियों पर छापेमार कार्रवाई की है। शुक्रवार को बिल्डर, ट्रांसपोर्टर्स और सप्लायर्स के ठिकानों पर जांच जारी है। रायपुर में आरके रोडवेज, स्वास्तिक ग्रुप पर छापा पड़ा है, तो वहीं दुर्ग-भिलाई में फाइनेंस कारोबारी कमलेश वैध के ठिकानों पर जांच की जा रही है।

इस कार्रवाई में 50 से ज्यादा आयकर अधिकारी शामिल हैं। वहीं 100 से अधिक सुरक्षाकर्मियों के साथ ये अधिकारी करीब 20 ठिकानों पर मौजूद हैं। बंसल इन्फ्रा प्राइवेट लिमिटेड देवेंद्र नगर रायपुर में भी कार्रवाई जारी है। शुक्रवार सुबह 6 बजे के करीब कई गाड़ियों में आयकर विभाग के अधिकारी कारोबारियों के घरों और व्यावसायिक जगहों पर पहुंचे और जांच शुरू की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *