मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गुरुवार को दोपहर अपने पोते से मिलने भिलाई के बीएम शाह हॉस्पिटल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अपने पोते के साथ दो घंटे तक समय बिताकर उसका हाल जाना। डॉक्टर से बात की और उसके बाद चले गए।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सड़क मार्ग से रायपुर से सीधे भिलाई स्थित बीएम शाह हॉस्पिटल पहुंचे। हॉस्पिटल में पहले ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। मुख्यमंत्री सीधे उस वार्ड में पहुंचे जहां उनकी बहू ख्याती और परिवार के लोग थे। वहां उन्होंने पोते को गोद में लेकर काफी देर तक उसके साथ खेले। इस दौरान मुख्यमंत्री के परिवार के सभी लोग मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दो घंटे पोते को खिलाने के बाद उन्होंने डॉक्टर को बुलाया। उनसे अपनी बहू और नाती के स्वास्थ्य की जानकारी मांगी। डॉक्टर नम्रता ने उन्हें बताया कि जच्चा और बच्चा दोनों पूरी तरह से स्वस्थ हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि जल्द ही मुख्यमंत्री की बहू ख्याति हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो जाएंगी।