छत्तीसगढ़ में कई जगहों पर ईडी की रेड:

छत्तीसगढ़ में कई जगहों पर ईडी की रेड:

प्रदेश के कई ठिकानों में शुक्रवार तड़के फिर ईडी की रेड पड़ी है। जानकारी के मुताबिक IAS अन्बलगन पी के घर में और अशोका टावर, ऐश्वर्या किंग्डम समेत शंकर नगर के कुछ बंगलों में छापेमार कार्रवाई चल रही है। IAS अन्बलगन पी के रायपुर और भिलाई स्थित घरों में भी अधिकारी जांच कर रहे हैं। बिलासपुर के बड़े कारोबारी प्रमोद जैन के घर भी टीम पहुंची। कोरबा के ट्रांसपोर्टर एमएल पटेल के यहां भी दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं।

आईएएस पी अंबलगन अभी पर्यटन एवं संस्कृति सचिव हैं। इससे पहले खनिज सचिव रहे हैं। इनकी पत्नी अलरमई मंगई डी भी IAS हैं। पूर्व विधायक और वर्तमान में एक बोर्ड के अध्यक्ष अग्नि चंद्राकर के घर पर भी कार्रवाई जारी है। बता दे कि, 20 अलग-अलग टीम शहर के कई जगहों पर छापेमारी की तैयारी से गुरुवार रात में होटलों में रुकी हुई थी। तड़के यहां से टीम अलग-अलग शहरों और रायपुर में रेड के लिए रवाना हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *