पाली तानाखार विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए कई घोषणाएं:

पाली तानाखार विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए कई घोषणाएं:

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के लिए शुक्रवार को कोरबा जिले के पाली तानाखार विधानसभा क्षेत्र पहुंचे। यहां ग्राम पिपरिया में उन्होंने छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन कर राज्यगीत के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। उनके साथ सांसद ज्योत्सना महंत, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम, तानाखार विधायक मोहित राम केरकेट्टा भी मौजूद रहे।

इससे पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पिपरिया में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने हेलीपैड पर आत्मीय स्वागत किया। हेलीपैड पर ग्राम अमझर के ग्रामीणों ने डंडा नृत्य कर उनका स्वागत किया। पारंपरिक धुन और मांदर की थाप पर डंडा नृत्य ने मुख्यमंत्री का मन मोह लिया। गोंड जनजाति खुशी के मौके और गौरा-गौरी त्योहार पर डंडा नाच करती है। आदिवासी संस्कृति की विशेष पहचान डंडा नृत्य जनजाति सदस्यों द्वारा फसल कटाई की खुशी और त्योहारों पर किया जाने वाला विशेष नृत्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *