PM ने सिकंदराबाद-विशाखापत्तनम वंदे भारत की शुरुआत की:

PM ने सिकंदराबाद-विशाखापत्तनम वंदे भारत की शुरुआत की:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार सुबह 10:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देश की 8वीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। यह तेलंगाना और आंध्र प्रदेश को जोड़ने वाली यह पहली वंदे भारत ट्रेन है। ट्रेन सिकंदराबाद से विशाखापत्तनम के बीच करीब 700 किलोमीटर की दूरी महज 8 घंटे में तय करेगी।

ट्रेन को हरी झंडी दिखाते हुए पीएम ने आंध्र प्रदेश और तेलंगाना को बधाई दी। उन्होंने कहा कि वंदे भारत ट्रेन गुलामी की मानसिकता से बाहर निकलकर आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ने का प्रतीक है। यह ट्रेन देश की साझा संस्कृति और आस्था को जोड़ती है। वंदे भारत बेहतर सुविधाओं का प्रतीक, जो देश में ही बनाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *