पहाड़ी इलाकों में दो दिन से लगातार बर्फबारी:

पहाड़ी इलाकों में दो दिन से लगातार बर्फबारी:

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड के पहाड़ों पर दो दिन से बर्फबारी का दौर जारी है, जिससे मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है। जम्मू-कश्मीर के 12 जिलों में बर्फीले तूफान की चेतावनी जारी की गई है। उत्तराखंड के चमाेली, जाेशीमठ और बद्रीनाथ में भी बर्फ पड़ी। हिमपात से हिमाचल प्रदेश में चार हाइवे समेत 276 सड़कें बंद हैं। उत्तर भारत के मैदानी इलाके भी शीतलहर की चपेट में हैं।

दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश के कई इलाके शीतलहर की चपेट में हैं। राजस्थान के माउंट आबू में पारा -4 डिग्री रहा, जबकि फतेहपुर में पारा -3.5 डिग्री दर्ज किया गया। घने कोहरे के कारण फ्लाइट्स लेट हो रही हैं, ट्रेन रद्द हो रही हैं। इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 5 दिन तक दिल्ली, पंजाब, हरियाणा समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में कड़ाके की ठंड और घना कहोरा छाए रहने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *