तेलंगाना के CM और भारत राष्ट्र समिति (BRS) के सुप्रीमो के चंद्रशेखर राव (KCR) की खम्मम जिले में हुई रैली में चार मुख्यमंत्री और एक पूर्व मुख्यमंत्री पहुंचे। इस रैली के माध्यम से विपक्षी एकता का संदेश दिया गया। रैली में केरल के मुख्यमंत्री पी. विजयन ने राष्ट्रभाषा का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि हमारी सभी देसी भाषाओं को दरकिनार करते हुए हिंदी को राष्ट्रभाषा के रूप में चित्रित करने का प्रयास किया जा रहा है। अपनी मातृभाषाओं को खत्म कर हिंदी थोपने से देश की अखंडता प्रभावित होगी।