सेंसेक्स 390 अंक बढ़कर 61046 पर बंद

सेंसेक्स 390 अंक बढ़कर 61046 पर बंद

भारतीय शेयर बाजार में आज यानी बुधवार (18 जनवरी) को तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 390 अंक बढ़कर 61,046 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी 112 अंकों की तेजी के साथ 18,165 पर पहुंच गया। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 23 में तेजी रही।

आज मेटल्स, बैंकिंग और फाइनेंशियल स्टॉक्स में सबसे ज्यादा तेजी रही। निफ्टी पर हिंडाल्को, टाटा स्टील, LT, यूपीएल और विप्रो सबसे ज्यादा चढ़े। टाटा मोटर्स, अडाणी एंटरप्राइजेज, HDFC लाइफ, अल्ट्राटेक सीमेंट और BPCL में सबसे ज्यादा गिरावट रही।अडाणी एंटरप्राइजेज के फॉलो-ऑन पब्लिक ऑफर (FPO) 27 जनवरी को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इस FPO को 31 जनवरी तक सब्सक्राइब किया जा सकेगा। वहीं एंकर निवेशक 25 जनवरी को बोली लगा सकेंगे। कंपनी इस FPO के जरिए 20 हजार करोड़ रुपए जुटाना चाहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *