वनडे से पहले ऑनलाइन टिकट पोर्टल ठप:

वनडे से पहले ऑनलाइन टिकट पोर्टल ठप:

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 21 जनवरी को रायपुर में पहली बार होने वाले इंटरनेशनल वनडे मैच को लेकर सरकारी एजेंसियां और क्रिकेट संघ का सिस्टम ही धराशायी हो गया। स्टेडियम की अव्यवस्था अब तक नहीं सुधरी है और टिकट को लेकर बड़ी बदइंतजामी सामने आई है।

टिकट के लिए बुधवार को ऑनलाइन टिकट बुकिंग का पोर्टल खोला गया था। यह शाम 4 बजे से खुला जरूर, लेकिन कुछ ही टिकट बंटे होंगे और थोड़ी-थोड़ी देर में बंद हो गया। जबकि शहर के सैकड़ों लोग 4 बजे से पहले से पेटीएम ऐप पर प्रोसेस करके बैठे थे, ताकि पोर्टल खुले और वे तुरंत टिकट खरीद लें। लेकिन ज्यादातर को निराशा ही हाथ लगी है।छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (सीएससीएस) ने इस मैच के होर्डिंग्स पूरे शहर में लगाए हैं, लेकिन इसमें बड़ी गलती करती है। होर्डिंग्स में न्यूजीलैंड टीम का कप्तान ही बदल दिया गया है। इसमें केन विलियम्सन को कप्तान बताते हुए फोटो लगाया गया है। जबकि रायपुर ही नहीं बल्कि भारत दौरे के लिए कीवी टीम के कप्तान टॉम लाथम हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *