रविवार की सुबह रायपुर के फूल चौक स्थित एक दुकान में भीषण आग लग गई। आग से पास के तीन दुकानें भी पूरी तरह खाक हो गईं। हादसा रविवार सुबह 5:00 से 6:00 बजे के आसपास हुआ। काफी देर तक तो इसकी भनक नहीं लगी इस वजह से दुकानें पूरी तरह से जल गईं।
आग लगने की यह घटना शारदा चौक से कुछ मीटर की दूरी पर हुआ। सबसे पहले आग एक दुकान में लगी फिर बढ़ते-बढ़ते इस कदर फैल गई कि पड़ोस की दो दुकानों को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया।बताया जा रहा है कि एक शादी कार्ड के बड़े आउटलेट में आग लगी । इसके बाद पड़ोस के किचन डिजाइनर सेट्स का शोरूम जल गया और उससे लगी एक और दुकान जल गई।