छत्तीसगढ़ में अब बढ़ेगी गर्मी:

छत्तीसगढ़ में अब बढ़ेगी गर्मी:

छत्तीसगढ़ के मौसम में तेजी से बदलाव हुआ है। प्रदेश में उत्तर से आ रही ठंडी और बर्फीली हवाओं का आना रुक गया है। अब हवा की दिशा दक्षिण हो गई है। इसकी वजह से न्यूनतम तापमान बढ़ना शुरू हो रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में शनिवार-रविवार की रात सबसे कम तापमान भी 10 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज हुआ है। शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।

रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र से जारी आंकड़ों के मुताबिक रविवार को कबीरधाम प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा। यहा न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। प्रदेश के उत्तरी और दक्षिणी छोर पर अब एक जैसा तापमान हो गया है। उत्तर के जशपुर में 12.2 डिग्री, कोरिया में 13.7 डिग्री और अंबिकापुर में 13.9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड हुआ है। वहीं दक्षिण के नारायणपुर के 11.8 डिग्री, कांकेर में 13 डिग्री और जगदलपुर में 14 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ है। रायपुर में रात सबसे गर्म रही।

यहां न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहा है। वहीं बिलासपुर और रायगढ़ में इसे 16 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। एक दिन पहले यानी 21 जनवरी को जशपुर के डुमरबहार में सबसे कम 10.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ था। रायपुर में यह 17.2 डिग्री और बिलासपुर में 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। अंबिकापुर में इसे 12.6 और जगदलपुर में 15.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। इन सभी शहराें के न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन-चार डिग्री सेल्सियस अधिक रहे हैं। रविवार को प्रदेश के अधिकांश जिलों में धूप खिला है। कुछ जिलों में हल्के बादल भी छाये हुए हैं, इसकी वजह से मौसम खुशगवार हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *