उत्तर भारत में 23-24 को बारिश के आसार:मैदानी इलाकों में फिर बढ़ेगी सर्दी

उत्तर भारत में 23-24 को बारिश के आसार:मैदानी इलाकों में फिर बढ़ेगी सर्दी

देश के कुछ हिस्सों में कड़ाके की ठंड और शीतलहर का दौर अब भी जारी है। इसके चलते राजस्थान, मध्यप्रदेश, पंजाब और हरियाणा में 23-24 जनवरी से बारिश हो सकती है। वहीं हिमाचल प्रदेश में शनिवार को मौसम साफ रहा, लेकिन भारी बर्फबारी के कारण लाहौल में 177 तो कुल्लू में 55 सड़कें बंद हो गई हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, बिहार में रविवार यानी आज से ठंड से राहत मिलने की उम्मीद है।हिमाचल में शनिवार को हिमस्खलन हुआ। बर्फबारी के बाद धूप खिलते ही दोपहर को लाहौल स्पीति में पीर पंजाल की चोटी से हिमखंड गिरा। ठोलंग गांव के ऊपर हिमखंड गिरा। हालांकि हिमस्खलन से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल बना गया है, इसमें जान माल का नुकसान नहीं हुआ। कुल्लू और लाहौल में करीब 45 पेयजल स्कीमें जाम हो गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *