शाहरुख खान-दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान का देश के कई हिस्सों में विरोध हो रहा है। लोग फिल्म का बायकॉट करने की मांग कर रहे हैं। इस बीच मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भी फिल्म पठान देखने से मना कर दिया है। उन्होंने शनिवार को गुवाहाटी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक सवाल के जवाब में कहा- कौन हैं शाहरुख खान? मैं उनके या फिल्म के बारे में कुछ नहीं जानता।
दरअसल, असम के कई शहरों में भी फिल्म के खिलाफ विरोध जताया जा रहा है इसी को लेकर मीडिया कर्मियों ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के हिंसक विरोध पर सवाल उठाया था। बता दें कि पिछले शुक्रवार को गुवाहाटी के नरेंगी में एक सिनेमा हॉल में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने तोड़फोड़ की थी। इस दौरान शाहरुख खान के पोस्टर जला दिए। इसी हॉल में पठान की स्क्रीनिंग की जानी है।