महंगाई और आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान के सामने अब बिजली संकट खड़ा हो गया है। पड़ोसी मुल्क में सोमवार को बड़ा पावर कट हो गया है। इस्लामाबाद, लाहौर और कराची जैसे शहर अंधेरे में डूब गए।
ऊर्जा मंत्रालय ने कहा कि नेशनल ग्रिड सुबह 7:34 बजे डाउन हो गई। इसके चलते पावर सिस्टम फेल हो गया। मंत्रालय ने कहा कि सिस्टम को सुधारने के लिए तेजी से काम किया जा रहा है।
ऊर्जा मंत्री खुर्रम दस्तगीर ने जिओ न्यूज को बताया कि पाकिस्तान में सर्दियों के दौरान बिजली बचाने के लिए पावर जनरेशन यूनिट्स को बंद रखा जाता है।
सुबह साढ़े सात बजे के करीब जब सिस्टम को ऑन किया गया तो उत्तरी पाकिस्तान के इलाके की वोल्टेज में कई फ्लक्चुएशन यानी बदलाव हुए। फिर एक के बाद एक पूरा सिस्टम ठप पड़ गया। खुर्रम ने कहा है कि पावर ग्रिड को रिस्टोर करने में 12 घंटे लगेंगे।