भोपाल में बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने पहुंचे छत्तीसगढ़ सरकार के पूर्व मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल ने बड़ा बयान दिया। छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण को लेकर बड़ा बयान दिया। धीरेन्द्र शास्त्री को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री कवासी लखमा के बयान पर बृजमोहन अग्रवाल ने कहा-
कवासी लखमा धर्मांतरण को रुकवाकर बताएं। पूरा बस्तर जल रहा है। धर्मांतरण को लेकर आदिवासी सड़कों पर हैं। भूपेश बघेल की सरकार में ईसाई मिशनरियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। विदेशी धन का उपयोग करके वहां धर्मांतरण हो रहा है। ये अकेले धर्मांतरण नहीं बल्कि राष्ट्रांतरण हो रहा है। क्योंकि जो लोग धर्म बदलते हैं वो देश के विरोध में काम करते हैं।अग्रवाल ने कहा- छत्तीसगढ़ में डेवलपमेंट जीरो हो गया है। 15 साल में जो विकास काम हुए थे उनका मैंटेनेंस नहीं हो पा रहा है। छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल की सरकार का काम सिर्फ प्रचार-प्रसार में दिखता है। जो छत्तीसगढ़ स्वर्ग बन रहा था उसे नर्क बनाने का काम चल रहा है।