छत्तीसगढ़ की सबसे लंबी टनल का काम मार्च से:

छत्तीसगढ़ की सबसे लंबी टनल का काम मार्च से:

भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत रायपुर और विशाखापट्नम के बीच 464 किमी लंबी 6 लेन सड़क के लिए केशकाल घाटी में 2.5 किमी लंबी टनल का निर्माण मार्च से शुरू हो जाएगा। यह छत्तीसगढ़ की पहली सड़क होगी, जिसमें इतनी लंबी टनल बनेगी। नेशनल हाईवे और ठेका कंपनी सर्वे करवा रही है, ताकि पता चल सके कि टनल बनाने से पहाड़ न धंसे। भास्कर को इस पहाड़ की प्रारंभिक जियोफिजियोलॉजी रिपोर्ट मिली है, इसके मुताबिक 30 लाख साल पुराना यह पहाड़ बेहद सख्त और ठोस ग्रेनाइट की चट्टानों वाला है।

पहाड़ पर कोई बड़ी बसाहट नहीं है, इसलिए यहां वैसी आशंका नहीं है, जैसा उत्तराखंड के जोशीमठ में हो रहा है। विशेषज्ञों का यही मानना है कि टनल बनाने से जमीन खिसकेगी, जलस्तर प्रभावित होगा, जिससे टनल के ऊपर से पेड़ सूख सकते हैं। रायपुर-विशाखापट्‌नम रोड की छत्तीसगढ़ में लंबाई 124 किमी होगी। यह ओडिशा होते हुए आंध्रप्रदेश पहुंचेगी। छत्तीसगढ़ में 3 हिस्सों में काम हो रहा है। अभनपुर से सारगी, सारगी से बासरवाही और बासरवाही से मारंगपुरी (ओडिशा बॉर्डर)। टनल बासरवाही और गोविंदपुर के बीच बनेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *