गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिसकर्मियों के लिए राष्ट्रपति सम्मान की घोषणा हो गई है। एडीजी विवेकानंद को इस साल विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से नवाजा जाएगा। वहीं दुर्ग एसपी अभिषेक पल्लव को बहादुरी के लिए पुलिस मेडल से सम्मानित किया जाएगा।पुलिस के वीरता पदक की सूची में इंस्पेक्टर वैभव मिश्रा, एसआई अश्विनी सिन्हा, एसआई उत्तम कुमार, एसआई यशवंत श्याम, हेड कांस्टेबल उसारू राम कोर्राम, एपीसी कृशपाल सिंह कुशवाह का नाम शामिल है। कुशवाह को यह पदक मरणोपरांत दिया जा रहा है।केंद्रीय गृह मंत्रालय पुलिस सेवा में विशिष्ट और उल्लेखनीय योगदान करने वाले जवानों-अफसरों को हर साल विभिन्न पदकों से सम्मानित करता है। यह मेडल तीन श्रेणियों में दिये जाते हैं। इस साल की सूची में राष्ट्रपति पदक के लिए एक नाम है।बीएन मीणा ने हाल में बिलासपुर आईजी का कार्यभार संभाला था। बद्री नारायण मीणा 2004 बैच के आइपीएस अफसर हैं। मीणा ने अब तक प्रदेश के सबसे ज्यादा जिलों में कप्तानी संभालने का रिकार्ड बनाया है। उन्होंने बलरामपुर जिले से एसपी के रूप में अपनी सेवाओं की शुरुआत की थी। जिसके बाद वे कवर्धा, राजनांदगांव, जगदलपुर, कोरबा, बिलासपुर, रायपुर और रायगढ़ जिले की कमान भी संभाल चुके हैं।