राजभवन पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल:शुभकामना के फूल लेकर राज्यपाल अनुसूईया उइके से की मुलाकात

राजभवन पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल:शुभकामना के फूल लेकर राज्यपाल अनुसूईया उइके से की मुलाकात

राजभवन और सरकार के बीच पैदा हुई तल्खी के बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गुरुवार को राज्यपाल अनुसूईया उइके से मिलने पहुंच गए। गणतंत्र दिवस की शुभकामना के फूल लेकर राजभवन पहुंचे मुख्यमंत्री का राज्यपाल ने स्वागत किया। इस दौरान दोनों नेताओं के साथ प्रदेश के कई मुद्दों पर बातचीत हुई है।

गणतंत्र दिवस की स्थापित परंपरा के मुताबिक सरकार की संवैधानिक प्रमुख राज्यपाल को राजधानी में आयोजित मुख्य समारोह में जाना था। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर जगदलपुर में झंडा फहराया। शाम को जगदलपुर से लौटकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का काफिला सीधे राजभवन की मुड़ गया। थोड़ी ही देर में वे राजभवन में थे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजभवन में राज्यपाल अनुसूईया उइके से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी है। राज्यपाल ने भी मुख्यमंत्री को 74 वें गणतंत्र दिवस की शुभकामना दी हैं। बाद में मुख्यमंत्री और राज्यपाल के बीच काफी देर तक विभिन्न मुद्दों पर बातें हुई हैं। दोनों के बीच बातचीत का आधिकारिक विवरण अभी नहीं आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *