भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के पांचवें और आखिरी कारोबारी दिन, यानी शुक्रवार (27 जनवरी) को भारी गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 874 अंक से ज्यादा गिरकर 59,330 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 287 अंकों की गिरावट के साथ 17,575 पर आ गया है। लगातार दूसरे कारोबारी दिन मार्केट में यह गिरावट आई है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 22 में गिरावट देखने मिली। वहीं सिर्फ 8 शेयरों में तेजी रही।अडाणी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली। अडाणी ट्रांसमिशन, अडाणी टोटल गैस और अडाणी ग्रीन एनर्जी में 20-20% की गिरावट रही। अडानी इंटरप्राइजेज 18.31%, अडाणी पोर्ट्स 15.24%, अडाणी विल्मर और अडाणी पावर 5-5% गिरा। अडाणी ग्रुप द्वारा हाल ही में खरीदी गई कंपनियों अंबुजा सीमेंट 16.67%, ACC 12.27% और NDTV का शेयर 4.99% गिरा है।