प्रदेश में फिर लौटी ठंड:कई शहरों में 10 डिग्री से नीचे गया तापमान

प्रदेश में फिर लौटी ठंड:कई शहरों में 10 डिग्री से नीचे गया तापमान

उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवा से अब छत्तीसगढ़ में भी ठंड बढ़ने लगी है। पिछले कुछ दिनों से बस्तर, सरगुजा, दुर्ग संभाग के कई इलाकों में तापमान में गिरावट आई है। शुक्रवार की सुबह कबीरधाम में न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री और कोरिया में 6.6 डिग्री तक था। कई शहरों में रात के समय तापमान 10 डिग्री से नीचे जा रहा है। ऐसे में एक बार फिर से छत्तीसगढ़ में ठंड बढ़ रही है। प्रदेश में पिछले 3 दिनों से लगातार ठंड बढ़ रही है।

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो आने वाले कुछ दिनों तक ऐसी ही स्थित बनी रहेगी। दरअसल, उत्तर भारत में जमकर बर्फबारी हो रही है। इसी बर्फबारी की वजह से ठंडी हवा आ रही है। जिससे छ्त्तीसगढ़ में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम वैज्ञानिकों ने कहा कि, गुरुवार की रात तक बस्तर में तापमान 13.7 डिग्री तक था।

शुक्रवार की सुबह बस्तर में न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री तक पहुंच गया। आने वाले 24 घंटे में तापमान में एक-दो डिग्री की और गिरावट हो सकती है। उत्तर से आ रही ठंडी हवा का प्रभाव अभी कुछ दिनों तक बरकरार रहेगा। साथ ही प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *