रायपुर के लोगों को अब एक नई सुविधा मिलने जा रही है। दरअसल पिछले कुछ समय से बंद पड़ा तेलघानी नाका इलाके का रोड ओवर ब्रिज शुक्रवार को शुरू कर दिया गया । इसकी मरम्मत और साथ में एक नए ब्रिज बनाने का काम पिछले कुछ सालों से जारी था जो अब पूरा हो चुका है।शुक्रवार को प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू, विधायक विकास उपाध्याय, महापौर एजाज ढेबर ने इस ब्रिज का उद्घाटन किया हाल ही में बनकर तैयार हुए ब्रिज को अब आम लोगों के लिए शुरू कर दिया गया है । अब इस ब्रिज से आवाजाही हो सकेगी । कुछ वक्त पहले ही ब्रिज के पास ही एक अंडर ब्रिज भी बनाया गया है जो गुढ़ियारी इलाके को जोड़ता है।