कानून मंत्री बोले- कोई किसी को वॉर्निंग नहीं दे सकता:सुप्रीम कोर्ट की चेतावनी को किरेन रिजिजू ने नकारा

कानून मंत्री बोले- कोई किसी को वॉर्निंग नहीं दे सकता:सुप्रीम कोर्ट की चेतावनी को किरेन रिजिजू ने नकारा

कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि हम जनता के सेवक हैं, हम संविधान के हिसाब से काम करते हैं। जनता ही देश की मालिक है। सप्रीम कोर्ट की चेतावनी को नकारते हुए उन्होंने कहा कि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि सुप्रीम कोर्ट ने चेतावनी दी है। जबकि यहां कोई किसी को चेतावनी नहीं दे सकता।

रिजिजू शनिवार को यूपी के प्रयागराज में एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को जजों की नियुक्ति में हो रही देरी पर नाराजगी जताई थी। कोर्ट ने केंद्र को चेतावनी देते हुए कहा कि हमें ऐसा स्टैंड लेने पर मजबूर न करें, जिससे परेशानी हो। इस पर केंद्र ने हलफनामा दाखिल कर बताया था कि सुप्रीम कोर्ट में 5 जजों की नियुक्ति के लिए भेजी सिफारिश अगले पांच दिन में मंजूर हो जाएगी। हालांकि केंद्र ने 24 घंटे की भीतर ही शनिवार को पांचों सिफारिशों को मंजूरी दे दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *