शादी की सालगिरह पर मुख्यमंत्री का अलग अंदाज:

शादी की सालगिरह पर मुख्यमंत्री का अलग अंदाज:

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुक्रवार को अपने शादी की सालगिरह मनाई है । सोशल मीडिया पर बड़े ही रोचक अंदाज में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पत्नी मुक्तेश्वरी बघेल के साथ तस्वीर साझा करते हुए दिलचस्प बातें लिखी हैं।प्रदेश के तमाम मंत्री, अधिकारियों और कांग्रेस नेताओं ने मुख्यमंत्री को शादी की सालगिरह की मुबारक बाद दी। देश की भी कई चर्चित राजनीतिक हस्तियों ने फोन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बधाई दी है। इसके बाद एक तस्वीर शेयर करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जो लिखा वह चर्चा में है।भूपेश बघेल ने ट्विटर पर लिखा -शादी की सालगिरह पर शुभकामनाओं के लिए मुक्तेश्वरी और मेरी ओर से आपका बहुत धन्यवाद। अपना प्यार बनाए रखिए। जिन भतीजों ने यह सवाल पूछा है कि घर में कका की चलती है या काकी की, उन्हें मैं सही जवाब देना चाहता हूं लेकिन पूछना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *