हिमाचल में अब इंटरनेशनल फुटबाल स्टेडियम:

हिमाचल में अब इंटरनेशनल फुटबाल स्टेडियम:

हिमाचल में इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पहले से है, अब इंटरनेशनल फुटबाल स्टेडियम बनाया जा रहा है। कांगड़ा जिले के धर्मशाला में धौलाधार की खूबसूरत पहाड़ियों के बीच बन रहा यह स्टेडियम इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के बिल्कुल पास ही है। स्टेडियम का निर्माण कार्य जारी है, जो मार्च 2023 तक पूरा करना प्रस्तावित है। दिसंबर 2023 तक स्टेडियम का उद्घाटन किए जाने का टारगेट है।

मिली जानकारी के अनुसार, इस स्टेडियम में इंटनेशनल फुटबाल एकेडमी भी खुलेगी। स्टेडियम में 5 या 6 ब्लॉक होंगे, जिनमें फूड कोर्ट और कई अन्य सुविधाएं मिलेंगी। स्टेडियम में एक विशेष कमेंट्री बॉक्स, VVIP बॉक्स और ड्रेसिंग हॉल बनेगा। स्टेडियम को प्राकृतिक घास का मैदान दिया जाएगा और इसमें 4 फ्लड लाइट भी लगेंगी। स्टेडियम में वॉलीबाल, बैडमिंटन और बास्केटबाल कोर्ट भी होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *