पूर्व अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन का गुजरात दौरा:

पूर्व अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन का गुजरात दौरा:

अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन रविवार को दो दिवसीय दौरे पर गुजरात पहुंचीं।अहमदाबाद में हिलेरी ने ‘सेल्फ इम्पावर्ड वीमेन एसोसिएशन’ (SEWA) के एक कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने SEWA की संस्थापक सामाजिक कार्यकर्ता एवं गांधीवादी इला भट्ट को श्रद्धांजलि दी। इला भट्ट का पिछले साल नवंबर में निधन हो गया था। हिलेरी ने कहा कि जलवायु परिवर्तन के कारण होने वाली गर्मी इनफॉर्मल सेक्टर (अनौपचारिक क्षेत्रों) में महिला मजदूरों के लिए एक अतिरिक्त चुनौती है।क्लिंटन ने कहा कि इस बारे में चिंता कर रहे लोगों का एक ग्रुप क्लाइमेट रेसिलिएंस फंड शुरू करने में मदद करने के लिए साथ आया है। यह दुनिया में अपनी तरह का पहला फंड​​​​​​​ होगा। क्लिंटन ने कहा कि उन्होंने SEWA की निदेशक रीमाबेन नानावती से बात की है कि गर्मी नई चुनौतीहै क्योंकि यह महिला ट्रेड यूनियन के सदस्यों के हर काम को प्रभावित करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *